हाथरस, अक्टूबर 16 -- Hathras News: सासनी। सासनी-इगलास रोड पर शुक्रवार शाम बालाजी पेट्रोल पम्प के निकट अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में साइकिल सवार बुजुर्ग और ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को 108 एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शुक्रवार शाम करीब चार बजे प्रेम प्रकाश निवासी उम्र करीब 70 वर्ष नगला गढ़ू साइकिल से बाजार से वापस अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही वह बालाजी पेट्रोल पम्प के निकट पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे ई-रिक्शा में अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ई-रिक्शा पलट गया और क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक 40 वर्षीय चंद्रपाल पुत्र महावीर निवासी ...