Hathras News: ट्रेन की चपेट में आ जाने से महिला की मौत
हाथरस, सितम्बर 22 -- Hathras News: मुरसान, संवाददाता। मुरसान क्षेत्र में मथुरा रोड पर टिमरली रेलवे फाटक के पास सोमवार की सुबह महिला का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। महिला की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। सूचना पर मौके पर मुरसान पुलिस और रेलवे पुलिस पहुंची। रेलवे पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव चोकड़ा निवासी वीरमति 50 पत्नी रामवीर सिंह रविवार रात अचानक घर से निकल गईं थीं। उनके परिवार के लोग रातभर उन्हें ढूंढते रहे, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। देर रात उनका शव टिमरली फाटक के निकट रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। पुलिस के अनुसार ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही वीरमति के पति रामवीर सिंह और बेटे अजीत समेत परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीआरपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.