Hathras News: ट्रेन की चपेट में आने से रिटायर्ड लेखपाल की मौत
हाथरस, नवम्बर 20 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के बिजली कॉटन मिल के निकट गुरूवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से रिटायर्ड लेखपाल की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हरिओम शर्मा 66 पुत्र रामगोपाल शुक्ला निवासी प्रकाश टैक्सटाइल थाना हाथरस गेट राजस्व विभाग से रिटायर्ड लेखपाल थे। वह गुरूवार की सुबह घर से टहलने के लिए निकले थे। बिजली कॉटन मिल के निकट वह किसी तरह ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.