हाथरस, अगस्त 13 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। मथुरा रोड पर कलेक्ट्रेट के पास बुधवार को ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक सवार मां और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उन्हें हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव ककरावली निवासी कुलदीप और उनकी मां रानी देवी बाइक से अलीगढ़ जा रहे थे। बाइक को कुलदीप चला रहा था। रास्ते में मथुरा रोड पर कलेक्ट्रेट के निकट ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार मां-बेटा बाइक से गिर गए और घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Auraiya News: हादसे में मां-बेटा घायल, वृद्धा सैफई रेफर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मां-बेटे को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...