Hathras News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत, बाइक में लगी आग
हाथरस, अक्टूबर 9 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। कोतवाली सासनी क्षेत्र के आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर शक्ति वन के पास शुक्रवार को एलपीजी से भरे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस दौरान बाइक में आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शैलेंद्र कुमार 38 पुत्र भगवती प्रसाद निवासी नहरोई थाना सदर कोतवाली एटा में अचार मुरब्बा की फैक्टरी में काम करता था। शैलेंद्र के पिता भगवती प्रसाद 80 राजघाट में आश्रम में रहते थे। परिजनों के अनुसार शैलेंद्र अपने पिता को बुलाने गया था। वह बाइक से अपने पिता को लेकर गांव लौट रहा था। रास्ते में शक्ति वन के पास एलपीजी से भरे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस सड़क हादस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.