Hathras News: टेंपो की टक्कर से दो भेड़ों की मौत, चार घायल
हाथरस, सितम्बर 7 -- Hathras News: सहपऊ। रविवार दोपहर सादाबाद-जलेसर मार्ग पर आरएल शर्मा धर्मकांटा एवं श्रीराम धर्मकांटा के मध्य तेज रफ्तार टेंपो ने सड़क किनारे चर रही भेड़ों के झुंड में टक्कर मार दी। हादसे में दो भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार भेड़ें गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद टेंपो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। गांव पीहुरा के मौजा नगला बघेल निवासी पप्पू बघेल रविवार को अपनी पत्नी के साथ मार्ग किनारे भेड़ें चरा रहे थे। इसी दौरान सादाबाद की ओर से आए तेज रफ्तार टेंपो ने भेड़ों के झुंड को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो भेड़ों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चार भेड़ें गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और टेंपो को कब्जे म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.