हाथरस, अक्टूबर 5 -- Hathras News: हाथरस। नगर पालिका परिषद के कर अधीक्षक राज किशोर वर्मा का रविवार को आकस्मिक निधन हो गया। जैसे ही सोमवार को उनके निधन की सूचना नगर पालिका परिषद के अधिकारियों को प्राप्त हुई तो इस पर पालिका कार्यालय में मातम छाया गया। इस अवसर पर शोकसभा का आयोजन हुआ। सुबह कार्यालय खुलने पर अधिकारी और कर्मचारी एक स्थान पर एकत्रित हुए और कर अधीक्षक राज किशोर वर्मा के निधन पर दो मिनट का मोन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। कर अधीक्षक राज किशोर वर्मा मूलरूप से लखनऊ के रहने वाले थे और कुछ दिन पहले उनकी अचानक तबियत खराब हो गई थी। जिसके बाद उनका लखनऊ के अस्पताल में इलाज चल रहा था। रविवार को उनकी मृत्यु हो गई।शोकसभा में अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह, विजय स्वर्णकार, संजय अग्रवाल, गोपाल चतुर्वेदी, सत्यवीर पहलवा...