हाथरस, जुलाई 8 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। मथुरा रोड पर कलेक्ट्रेट के निकट मंगलवार को टायर फटने से ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां एक युवक की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के नगला बेलनशाह निवासी कुछ लोग हलवाई का काम करते हैं। वह लोग मंगलवार को ई-रिक्शा से मुरसान जा रहे थे। ई-रिक्शा में करीब आठ लोग सवार थे। मथुरा रोड पर कलेक्ट्रेट के निकट ई-रिक्शा का टायर फट गया। इससे ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दिनेश पुत्र नन्नूमल निवासी, दिनेश पुत्र लक्ष्मी नारायण, पवन पुत्र ज्वालाप्रसाद निवासीगण नगला बेलनशाह थाना सदर कोतवाली घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Kausambi News: श्रद्धालुओं से भरा ई-रि...