Hathras News: जैतई मार्ग पर पलटा टैंपो, सात लोग घायल
हाथरस, अक्टूबर 18 -- Hathras News: सादाबाद। सादाबाद-जैतई गुतहरा मार्ग पर शनिवार दोपहर गांव लालगढ़ी के निकट एक टैंपो अचानक असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद टैंपो में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में सात लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को टैंपो से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सासनी थाना क्षेत्र के गांव रूहेरी और चंदपा क्षेत्र के गांव गारबगढ़ी निवासी कुछ लोग टैंपो में सवार होकर आगरा क्षेत्र के गांव नगला गड़रिया में एक गमी में शामिल होने गए थे। शनिवार को वहां से वापस लौटते समय सादाबाद-जैतई मार्ग पर गांव लालगढ़ी के निकट टैंपो अचानक असंतुलित हो गया और सड़क ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.