Hathras News: जिला पूर्ति अधिकारी का किया सम्मान
हाथरस, जुलाई 31 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। उपभोक्ता कल्याण परिषद समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिसोदिया के नेतृत्व में शुक्रवार को समिति के प्रतिनिधिमंडल ने नवागत जिला पूर्ति अधिकारी विकास गौतम से उनके कार्यालय कलेक्ट्रेट में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान समिति के विभिन्न पदाधिकारियों का परिचय कराया गया व आम जनता से जुड़ी उपभोक्ता समस्याओं पर चर्चा हुई। जिला पूर्ति अधिकारी विकास गौतम ने कहा कि विभाग और उपभोक्ता कल्याण परिषद समिति मिलकर जनहित से जुड़े मामलों का प्रभावी समाधान करेंगे। उन्होंने उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण का भरोसा दिलाते हुए समिति के सहयोग की सराहना की। भेंट के दौरान समिति के पदाधिकारियों ने गौतम का पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया तथा उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.