Hathras News: जिला एवं सत्र न्यायालय की स्थापना की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
हाथरस, सितम्बर 21 -- Hathras News: सादाबाद। वाह्य न्यायालय सादाबाद में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय की स्थापना की मांग को लेकर दी बार एसोसिएशन सादाबाद की ओर से जनपद न्यायाधीश, हाथरस को पत्र सौंपकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है। बार एसोसिएशन ने वादकारियों के हित और सस्ता एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अपनी संस्तुति सहित प्रस्ताव को इलाहाबाद उच्च न्यायालय भेजने का अनुरोध किया है। दी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार दीक्षित ने पत्र में बताया कि वाह्य न्यायालय सादाबाद में वर्ष 1987 से दीवानी न्यायालय संचालित है। वर्तमान में यहां सिविल जज वरिष्ठ खंड, सिविल जज कनिष्ठ खंड तथा अतिरिक्त सिविल जज के न्यायालय संचालित हो रहे हैं। एसोसिएशन के अनुसार सादाबाद में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय की स्थापना की मांग पिछले कई वर्षों से की जाती रही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.