हाथरस, जुलाई 21 -- Hathras News: भू जल संरक्षण सप्ताह के तहत बागला व आर डी कन्या डिग्री कालेज में जल संरक्षण को लेकर निबंध व पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सेठ फूलचंद बागला पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) महावीर सिंह छौंकर सर के मार्गदर्शन में निबंध तथा पोस्टर प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। मुख्य अनुशासन अधिकारी प्रोफेसर (डॉ) के. एन. त्रिपाठी ने सफल प्रतिभागियों को अपना आशीर्वाद दिया एवम् पुरस्कृत किया। अनुशासन अधिकारी डॉ. विशाल कुमार एवं डॉ. शुभांकर पांडे ने प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया। निर्णायक के रूप में डॉ. बलवंत, डॉ. रूपेंद्र राजपूत एवं डॉ. विनीत सिंह रहे। यह भी पढ़ें- Bareily News: जल संरक्षण से ही होगा...