हाथरस, अगस्त 7 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। नगला उम्मेद को अलीगढ़ रोड से जोड़ने वाली सड़क जर्जर पड़ी है। सड़क पर कीचड़ जमा होने से हालात और बदतर हो गए हैं। यहां होकर आने-जाने में दुर्घटना होने का डर बना रहता है। नगला उम्मेद को अलीगढ़ रोड से जोड़ने वाली सड़क लंबे समय से जर्जर पड़ी हुई। इससे यहां होकर आवागमन करने वाले लोगों के लिए परेशानी की स्थिति बन गई है। वाहन चालकों को यहां होकर गुजरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी पैदल यात्रियों व दो पहिया वाहन चालकों को होती है। सड़क दुर्घटना होने का डर बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में दोपहिया वाहन फिसलने से इस रास्ते पर दुर्घटना भी हो चुकी हैं। गांव के एक व्यक्ति ने खून से पत्र लिखकर इस मामले में शिकायत की थी। इसके बावजूद जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे ...