हाथरस, अक्टूबर 9 -- Hathras News: हाथरस। रामलीला महोत्सव के तहत गुरुवार को मुख्य मार्गो से प्रभुराम की बारात निकाली गई। बारात देर रात शहर के आवास विकास कालोनी स्थित जनकपुरी पहुंची। जहां बारातियों का भव्य स्वागत किया गया। जनकपुरी में अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, ब्लाक प्रमुख पूनम पाण्डेय आदि मौजूद रहे।जनकपुरी के द्वार पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा रामवीर उपाध्याय ने भगवान श्रीराम सहित चारों भाइयों का तिलक कर पारंपरिक रीति-रिवाज से स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारों के साथ राम बारात का अभिनंदन किया। जनकपुरी महोत्सव में जनक की भूमिका गिरीश पचौरी ने निभाई। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: श्रीराम बारात को देखने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जगह जगह किया स्वागत ...