हाथरस, अक्टूबर 16 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को एक दिन की थाना प्रभारी बनाया गया। इन छात्राओं ने थानों में फरियादें सुनीं और निस्तारण के निर्देश दिए। छात्राओं ने थानों की कार्यप्रणाली को समझा।सेठ हरचरण दास स्कूल की कक्षा 12 की छात्रा लवली को एक दिन के लिए महिला थाना प्रभारी बनाया गया। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं निर्णय लेने की क्षमता विकसित करना है। छात्रा लवली ने महिला थाना की कार्यप्रणाली को समझा व पुलिस द्वारा महिलाओं की शिकायतों की सुनवाई की। एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने छात्रा का उत्साह बढ़ाया। इसी तरह छात्रा मोनिका व रागिनी एक दिवसीय थानाध्यक्ष बनीं। यह भी पढ़ें- Gangapar News: मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं को किया जागरूक दोनों ने साइबर ठगी के पीड़ितों की शिकाय...