हाथरस, अक्टूबर 28 -- Hathras News: अखिल भारतीय विद्यार्थी युवा छात्राओं तथा युवतियों ने बड़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम अग्रवाल सेवा सदन में सम्पन्न हुआ, कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान की देवी मां शारदे वही गांव की प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में जिला छात्रा प्रमुख चंचल कुशवाहा ने युवती सम्मेलन की भूमिका व प्रस्तावना पर प्रकाश डालते हुए कहा अग्निशिखा युवती सम्मेलन का मूल उद्देश्य छात्राओं में स्वाभिमान, नेतृत्व क्षमता, बौद्धिक विकास एवं सुरक्षा की भावना जागृत करना है। प्रांत छात्रा कार्य प्रमुख डॉ. भारती वार्ष्णेय ने कहा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो कि देश भर के शैक्षणिक परिसरों में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, राष्ट्रीय पुनर्...