Hathras News: चोरों ने सूने मकान को बनाया निशाना, जेवर व नकदी चोरी
हाथरस, नवम्बर 6 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के कस्बा चंदपा में सूने मकान में चोरों ने धावा बोलकर सोने-चांदी के जेवर व नकदी चोरी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। चंदपा निवासी चंद्रप्रकाश भारद्वाज ने थानाध्यक्ष को दी तहरीर में कहा है कि 27 अक्टूबर 2026 को वह अपनी बहन के गांव बीछिया, थाना हाथरस गेट गया था। घर पर कोई नहीं था। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने 28 अक्टूबर की रात करीब 12 बजे से चार बजे के बीच उसके घर में चोरी कर ली। पीड़ित के अनुसार चोर चार अंगूठी, दो मंगलसूत्र, चार जोड़ी कान के कुंडल, एक कंठोनी, चार जोड़ी तोड़िया व नकद कैश चोरी कर ले गए। चोरी की घटना का पता तब चला जब वह वापस घर लौटा। घर का सामान बिखरा हुआ देखकर उसके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.