हाथरस, सितम्बर 26 -- Hathras News: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद में छात्र-छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा एवं ज्ञान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। 30 सितंबर को समस्त विकासखंड स्तर पर प्रातः 10 बजे से प्रश्नोत्तरी, चित्रकला, रंगोली सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। विकासखंड स्तर पर चयनित छात्र-छात्राओं द्वारा 2 अक्टूबर को जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जाएगा।प्रतियोगिताओं एवं जनपद स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल में बैठक कर संबंधित अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकासखंड स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं के साथ-साथ 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाले जनपद स्तरीय कार्यक्रम ...