Hathras News: चयनित खिलाड़ी मंडल स्तरीय ट्रायल में करेंगे प्रतिभाग।
हाथरस, अक्टूबर 4 -- Hathras News: हाथरस। आठ से दस अक्टूबर तक गोरखपुर में आयोजित होने वाली पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जनपद स्तरीय ट्रॉयल जिला स्टेडियम में आयोजित किया गया। अब चयनित खिलाड़ी मंडल स्तरीय ट्रॉयल में प्रतिभाग करने अलीगढ़ जायेंगे।जिला स्तरीय चयन/ट्रायल में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। चयन प्रक्रिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर कुल छह खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी को क्षेत्रीय खेल कार्यालय, अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ़ में आयोजित होने वाले मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल में जनपद हाथरस का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतिभाग करेंगे। ट्रायल उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव की देखरेख में सूजी यादव, अंसार हुसैन एवं असलम खां द्वारा संपन्न कराया गया। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.