हाथरस, अगस्त 7 -- Hathras News: हाथरस। मथुरा रोड पर काकाजी मिष्ठान भंडार पर गुरूवार को घेवर बनाते समय तेल गिरने से मजदूर झुलस गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां प्रथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर चिकित्सक ने उसे घर भेज दिया। नरेश शर्मा पुत्र भूदेव प्रसाद निवासी ज्ञान गढ़ बगीची थाना हाथरस गेट काकाजी मिष्ठान भंडार पर मजदूरी का काम करता है। वह गुरूवार को दुकान पर घेबर बना रहा था। किसी तरह गर्म तेल उसके ऊपर गिर गया। इससे वह झुलस गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...