हाथरस, अगस्त 12 -- Hathras News: हाथरस। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के बिसाना गांव में एक घर से सांप निकलने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। गांव के राजन सिंह के घर में सांप देखा गया। सांप को देखकर परिवार के सदस्य चिंतित हो गए और उन्हें किसी अनहोनी का डर सताने लगा। परिवार ने रात में सांप को घर से बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह कहीं छिप गया। मंगलवार सुबह सांप दोबारा दिखाई दिया, जिसके बाद पड़ोसी भी वहां जमा हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग की टीम को सूचना दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। काफी देर तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद टीम ने सांप को पकड़ लिया। वन विभाग की टीम ने पकड़े गए सांप को बाद में सुरक्षित स्थान पर जंगल में छोड़ दिया।

हिं...