हाथरस, नवम्बर 3 -- Hathras News: सादाबाद। गांव कुरसंडा स्थित गौशाला में गोवंश संरक्षण में लापरवाही के आरोप में ग्राम पंचायत सचिव संत कुमार और पशुधन प्रसार अधिकारी दिनेशपाल सिंह के खिलाफ कोतवाली में एफआईआर दर्ज होने के बाद ग्राम विकास अधिकारियों में आक्रोश फैल गया है। इसके विरोध में ग्राम विकास अधिकारी संघ एवं ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के संयुक्त बैनरतले बुधवार को सादाबाद ब्लॉक परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया।

एफआईआर के विरोध में धरना-प्रदर्शन धरने को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष प्रकाशचंद्र ने कहा कि मामले की जांच में शिकायत झूठी पाई गई है। उनके अनुसार, गौशाला में केवल एक गाय का उपचार चल रहा था, इसके बावजूद उनके साथी ग्राम पंचायत सचिव संत कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि गौशाला में अनियमितता ...