हाथरस, अक्टूबर 14 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मंगलवार को बरेली में आयोजित ग्राम प्रहरियों के सम्मान कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। ग्राम प्रहरियों की भूमिका को रेखांकित करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया गया। ग्राम प्रहरी ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी माने जाते हैं। वह गांवों में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों और आपराधिक घटनाओं की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने में सहयोग करते हैं। इसके साथ ही पुलिस और ग्रामीणों के बीच समन्वय स्थापित करने तथा गांवों में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में भी उनकी अहम भूमिका रहती है। यह भी पढ़ें- H...