हाथरस, जुलाई 2 -- Hathras News: हाथरस। विकास खण्ड स्तर पर चयनित ग्राम पंचायतों में जन सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को शासन की योजनाओं से अवगत करा जायेगा। ताकि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ पहुँचाया जा सके। जन सम्मेलन के दौरान जनप्रतिनिधियों, महिला स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों, ग्राम स्तरीय समितियों, संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा ग्रामीण नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। कार्यक्रम के प्रभावी संचालन हेतु सभी संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें...