हाथरस, जुलाई 12 -- Hathras News: हिन्दुस्तान टीम: रविवार को वृहद पौधरोपण अभियान के तहत ग्रामीण अंचल में भी लोगों ने एक पेड़ मां के नाम लगाकर पर्यावरण का संदेश दिया। इसके साथ ही ग्रामीणों ने पौधों की सुरक्षा करने का संकल्प लिया। हाथरस ब्लाक के गांव जलालपुर में ब्लाक प्रमुख हाथरस पूनम पांडेय ने पौधरोपण करके पर्यावरण संरक्षण करने का संदेश ग्रामीणों को दिया। इस मौके पर दीपक जादौन, कल्पेश शर्मा आदि मौजूद रहे। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण के उद्देश्य से सहपऊ क्षेत्र के गांव बटपुरा में रविवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के युवा नेता साकेत चौधरी ने पौधे लगाकर लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: बदनपुर नौगीरा टोल प्लाजा पर जनप्रतिनिधियों ने किया...