हाथरस, नवम्बर 20 -- Hathras News: सादाबाद। क्षेत्र के गांव अरौठा में रविवार रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और फायरिंग की घटना में गोली लगने से घायल हुए तीन युवकों में से एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उधर, पुलिस ने घायल युवक की मौत के बाद हत्या के प्रयास के मामले को हत्या की धारा में तरमीम कर दिया है। गौरतलब है कि गांव अरौठा में रविवार रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। इसी दौरान दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग होने की बात सामने आई। गोली लगने से मंस्या निवासी योगवीर, मथुरा के महरौली रोड निवासी दिग्विजय और लाजपत नगर निवासी लवकेश घायल हो गए थे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। परिजनों और स्...