हाथरस, अक्टूबर 30 -- Hathras News: सादाबाद। खेत बुवाई के लिए तैयार हैं, रबी की फसल और गेहूं की बुवाई का समय चल रहा है, लेकिन सरकारी बीज गोदाम पर चक्कर काटने के बावजूद किसानों को बीज नहीं मिल पा रहा है। हाथरस रोड स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार पर गुरुवार को गेहूं का बीज नहीं मिलने से परेशान किसानों का धैर्य जवाब दे गया। आक्रोशित किसानों ने नारेबाजी करते हुए हंगामा किया किसानों का आरोप है कि गेहूं का बीज गोदाम पर पहुंच चुका है, इसके बावजूद उन्हें उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। किसान पिछले तीन दिनों से कार्यालय और बीज गोदाम के चक्कर लगा रहे हैं। हर बार उन्हें पॉश मशीन में स्टॉक शो नहीं होने की बात कहकर वापस लौटा दिया जाता है। इससे किसानों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। किसानों ने बताया कि उन्होंने गेहूं की बुवाई के लिए अपने खेत तैयार कर लिए हैं। ऐस...