Hathras News: गुरु पूर्णिमा पर शनिदेव मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन
हाथरस, जुलाई 30 -- Hathras News: सहपऊ। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सहपऊ क्षेत्र के गांव मढ़ाभोज स्थित प्राचीन शनिदेव मंदिर परिसर में बुधवार को श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान शनिदेव के दर्शन किए तथा प्रसाद ग्रहण कर गुरु पूर्णिमा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। भंडारे का शुभारंभ विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ। पूरे दिन मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। उपस्थित लोगों ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है और गुरु के मार्गदर्शन से ही व्यक्ति ज्ञान, संस्कार और सफलता प्राप्त करता है। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: शुकतीर्थ में गुरुपूर्णिमा पर किया गया गुरु पूजन आयोजन के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.