हाथरस, सितम्बर 11 -- Hathras News: हाथरस। सहपऊ के गांव खेरिया में राजकीय फल संरक्षण केंद्र के तत्वावधान में दो दिवसीय मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान सर्वेश कुमार एवं पूर्व प्रभारी वीके शर्मा और श्री विशन सिंह द्वारा फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में 30 प्रशिक्षार्थियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण से संबंधित किट वितरित की गई। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सर्वेश कुमार ने सभी लाभार्थियों को प्रोत्साहित किया। योजना का लाभ लेकर अधिक से अधिक इकाई लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में पूर्व प्रभारी वीके शर्मा ने विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी। अचार मुरब्बा शरबत फलों का जूस संरक्षित करने आदि की विधिवत पूर्ण जानकारी दी।पूर्व प्रभारी विश...