Hathras News: गांवों में गंदगी से पनप रही बीमारियां, अस्पतालों में उमड़ रही मरीजों की भीड़
हाथरस, अगस्त 12 -- Hathras News: हाथरस। शहर से लेकर गांव-देहात के क्षेत्रों में गंदगी और जलभराव की समस्या के चलते बीमारियां पांव पसारती जा रही हैं। जिसके चलते लोग सर्दी, जुकाम, बुखार, वायरल, पेट दर्द आदि की चपेट में आ रहे हैं। शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल से लेकर निजी चिकित्सकों के यहां इन दिनों मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। चिकित्सक मरीजों की जांच कराने के साथ ही उन्हें घर और उसके आस-पास साफ-सफाई रखने की सलाह दे रहे हैं। कभी हो रही झमाझम बारिश तो कभी निकल रही धूप और ऊपर से जगह-जगह लगे गंदगी, कूड़े-कचरे के ढेर से और जलभराव की वजह से शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में बीमारियों पांव पसारती जा रही है। गंदगी के साथ हो रहे जलभराव की वजह से मच्छर पनप रहे हैं। ऐसे में वैक्टर जनित रोगों के फैलने की संभावना बनी हुई है। इस बीच तमाम सावधानी बरतने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.