हाथरस, अक्टूबर 2 -- Hathras News: सहपऊ। शुक्रवार को कस्बा स्थित जनता इंटर कॉलेज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157 वीं एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। इस मौके पर विद्यालय परिसर में दोनों महापुरुषों के छाया चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके साथ ही क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भी गांधी एवं शास्त्री जयंती के कार्यक्रम आयोजित किए गए।विद्यालय के प्रधानाचार्य अखिलेश चंद्र यादव ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के छवि चित्रों पर माल्यार्पण किया। उन्होंने विद्यार्थियों को दोनों महापुरुषों के जीवन, संघर्ष और देश के प्रति योगदान के बारे में जानकारी दी। यह भी पढ़ें- महात्मा गांधी व शास्त्री की जयंती मनाई प्रधानाचार्य ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य...