Hathras News: गर्म दिन, ठंडी रात ने बढ़ाए सांस और पेट दर्द के मरीज
हाथरस, अक्टूबर 28 -- Hathras News: हाथरस। मौसम के मिजाज में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। जिले में वायरल संक्रमण, पेट दर्द, सांस संबंधी बीमारियों के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। जिससे बागला संयुक्त जिला अस्पताल की ओपीडी में हर दिन नए और पुरान 1500 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं, जिसमें 100 से अधिक मरीज सांस और पेट दर्द परेशानी से पीड़ित पहुंचे। रात के समय सर्दी का एहसास होने लगा है। जबकि दिन में धूप निकलती है। बदलते मौसम के कारण बीमारियां पैर पसारने लगी हैं। जिला अस्पताल में सबसे ज्यादा मरीज वायरल फीवर, सर्दी, खांसी, जुकाम, पेट दर्द, सांस फूलने और सीने में जकड़न की समस्या लेकर आ रहे हैं। ओपीडी के बाद इमरजेंसी में भी मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: बढ़ते ठंड में सांस व गठिया के मरीज बरतें विश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.