हाथरस, अगस्त 16 -- Hathras News: सादाबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पर गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं से जुड़ी सेवाओं को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सीएचसी प्रभारी डॉ. दानवीर सिंह ने गर्भवती महिलाओं को फल की टोकरियां वितरित कीं। साथ ही अस्पताल में बच्चों को जन्म देने वाली महिलाओं को उनके शिशुओं के जन्म प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान डॉ. दानवीर सिंह ने गर्भवती महिलाओं से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली और उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा चिकित्सकों की सलाह का पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। समय-समय पर जांच, संतुलित आहार और चिकित्सकीय परामर्श से गर्भावस्था को सुरक्षित बनाया जा सकता है। सीएचसी प्रभारी न...