हाथरस, अक्टूबर 5 -- Hathras News: ​सासनी। कस्बा में रविवार को पारंपरिक रामलीला महोत्सव शुरू हो गया। पहले दिन शोभायात्रा निकाली गई। गणेश शोभा यात्रा के साथ महोत्सव का शुभारंभ किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। ​कार्यक्रम की शुरुआत विद्वान पंडितों आचार्य अशोक शर्मा, उपाचार्य संजय शर्मा, सहआचार्य शैलेश शर्मा, उमेश चन्द्र शर्मा, तुषार उपाध्याय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गणेश पूजन के साथ हुई। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, ठाकुर प्रेमपाल सिंह, सोमेश सोलंकी,आकाश वार्ष्णेय, हरेन्द्र सिंह उर्फ भूरा मास्टर, विष्णु तोमर संयुक्त रूप से फीता काटकर गणेश शोभा यात्रा का औपचारिक शुभारंभ किया। यह शोभा यात्रा कस्बा के मुख्य मार्गों-पुराना बाजार, मुख्य चौराहा और सर्राफा बाजार से होती हुई पारंपरिक रास...