हाथरस, जुलाई 10 -- Hathras News: सासनी। सासनी-अलीगढ़ मार्ग स्थित गंदे नाले में जमा सिल्ट और मलबे के कारण होने वाली जलभराव की समस्या से अब स्थानीय लोगों को राहत मिल जाएगी। वार्ड के सभासद दीपक शर्मा ने जनसमस्या को गंभीरता से लेते हुए जेसीबी मशीन के माध्यम से नाले की विशेष सफाई शुरू कराई है। सासनी-अलीगढ़ मार्ग के किनारे बने गंदे नाले में लंबे समय से कूड़ा-करकट और निर्माण कार्यों का मलबा जमा होने से पानी का बहाव पूरी तरह अवरुद्ध हो गया था। नाला जाम होने के कारण गंदा पानी अक्सर सड़क पर फैल जाता था, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। स्थिति यह हो गई थी कि गंदगी के कारण क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया था। क्षेत्रवासियों की निरंतर मिल रही शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए सभासद...