हाथरस, अक्टूबर 2 -- Hathras News: सादाबाद संवाददाता। श्री धीरी सिंह विद्युत देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कजरौठी में शुक्रवार को तीन दिवसीय विद्यालय स्तरीय खेल एवं प्रतियोगिताओं का समापन समारोह आयोजित किया गया। साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महासचिव ब्रजक्षेत्र युवा रालोद चौ. सचिन पचहरा ने मां शारदे एवं विद्यालय संस्थापक स्व. धीरी सिंह मैनेजर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों एवं प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।विद्यालय देखभाल कर्ता इंजीनियर चन्द्र मोहन सिंह ने मुख्य अतिथि चौ. सचिन पचहरा का चंदन तिलक लगाकर, अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर तथा उपहार भेंट कर स्वागत किया। यह भी प...