Hathras News: खेल प्रतियोगिताओं के जरिए दिखाया खिलाड़ियों ने दमखम
हाथरस, नवम्बर 6 -- Hathras News: हाथरस की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन आज पूर्व माध्यमिक विद्यालय लाखनू के खेल मैदान में बड़े उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेलू प्रधान एवं खंड शिक्षा अधिकारी भुवन प्रकाश ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। उद्घाटन अवसर पर अतिथियों ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों से बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होने के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, सहयोग, नेतृत्व क्षमता तथा प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजयी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.