हाथरस, अक्टूबर 16 -- Hathras News: हाथरस,कार्यालय संवाददाता। शहर के थाना हाथरस गेट क्षेत्र की न्यू गढ़ी तमन्ना कॉलोनी में शुक्रवार शाम एक खेत के चारों ओर लगे बिजली के तारों की चपेट में आने से करीब 12 बंदर और दो कुत्तों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। महिलाओं ने हंगामा किया। मौके पर बड़ी संख्या में बंदरों के एकत्रित होने से कॉलोनी में दहशत का माहौल बन गया। भय के कारण कई लोग अपने घरों में दुबक गए और बाहर निकलने से बचते रहे। एसडीएम, वन विभाग की टीम और पशु पालन विभाग की टीम पहुंच गई। स्थानीय निवासी प्रेम सिंह ने खेत मालिक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जिस खेत में यह घटना हुई, उसके चारों ओर लगे तारों में कथित तौर पर बिजली का करंट छोड़ा गया था। इसी की चपेट में आने से बंदरों और कुत्तों की मौत हुई। हालांकि तारों में क...