हाथरस, जुलाई 17 -- Hathras News: गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी ने खाद गोदामों का निरीक्षण कर वहां की हकीकत परखी। इस दौरान उनके साथ जिला कृषि अधिकारी व सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता मौजूद रहे। पीसीएफ बफर गोदाम, रूहेरी पर निरीक्षण के समय भण्डार नायक जयप्रकाश, पीसीएफ ठेकेदार अजीज खां उपस्थित मिले। निरीक्षण के समय 22.50 मी.टन यूरिया बीपेक्स बांधनू के लिए ट्रक में लोड किया जा रहा था, जिसका भण्डार नायक से डिस्पेच ऑर्डर एवं केन्द्रवार उर्वरक आवंटन पत्र प्रस्तुत करने के लिए कहा गया। भण्डार नायक डिस्पेच ऑर्डर प्रस्तुत कर सके परन्तु केन्द्रवार उर्वरक आवंटन पत्र उपलब्ध नहीं करा सके। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता, हायरस को निर्देशित किया गया कि भविष्य में डिस्पेच ऑर्डर एवं केन्द्रवार उर्वरक आवंटन पत्र गोदाम पर उपलब्ध मिले तया उसी...