हाथरस, अक्टूबर 5 -- Hathras News: हाथरस। मेला मेला श्री दाऊजी महाराज स्थित प्रांगण में क्षत्रिय शिविर एवं मेधावी छात्र छात्रा सम्मान समारोह का भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज की होनहार प्रतिभाओं का स्वागत कर उन्हें भविष्य के लिए प्रोत्साहित करना था। समारोह का विधिवत शुभारंभ भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यपाल सिंह मदानावत एवं क्षत्रिय सभा की कार्यकारिणी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों व परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के होनहार मेधावी बच्चों को सर्टिफिकेट व प्रतीक चिंह देकर सम्मानित किया गया। क्षत्रिय सभा के अध्यक्ष भारतेंद्र पाल सिंह, महामंत्री कुशलपाल सिंह पौरुष, कोषाध्यक्ष योगेंद्र गहलोत की अगुवाई में कार्यक्रम हुआ।समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा...