हाथरस, अगस्त 16 -- Hathras News: हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत एवं 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुरूष वर्ग में 5 किलोमीटर तथा महिला वर्ग में 3 किलोमीटर क्रॉस कन्ट्री दौड़ का आयोजन किया गया। क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी राजस्व प्रशांत तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर किया गया। दौड़ प्रतियोगिता के उपरांत जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी प्रेमनाथ यादव, परियोजना निदेशक शिव प्रताप सिंह, तथा विकास भवन के सभी वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा स्पोर्ट्स स्टेडियम के खिलाड़ी कर्मचारी व प्रशिक्षक आदि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में अंसार हुसैन, सूजी यादव, वर्षा रानी, सीमा सागर, असलम खॉन, सुभाष हरिओम एवं ललित ने अपना योगदान दिया। यह भी पढ़ें- M...