हाथरस, जुलाई 4 -- Hathras News: सादाबाद संवाददाता।सादाबाद क्षेत्र के बिसावर स्थित एस.बी.जे. इंटर कॉलेज में शनिवार को एकमतेज फाउंडेशन की ओर से अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी एवं शिक्षाविद् डॉ. संतोष कुमार सिंह के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। आगामी माह दक्षिण कोरिया में होने वाली अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयनित होने पर उन्हें सम्मानित किया गया तथा उनकी तैयारियों के लिए आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया गया। डॉ. संतोष कुमार सिंह वर्तमान में आगरा कॉलेज, आगरा में सहायक आचार्य (अंग्रेज़ी) के पद पर कार्यरत हैं। पिछले करीब 23 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं देने के साथ-साथ उन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन ...