Hathras News: कोतवाली में सांप निकलने से मचा हड़कंप, केपी सिंह ने किया रेस्क्यू
हाथरस, अगस्त 17 -- Hathras News: कोतवाली में सांप निकलने से मचा हड़कंप, केपी सिंह ने किया रेस्क्यू सहपऊ। कस्बा स्थित कोतवाली परिसर में सोमवार को अचानक सांप निकल आने से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। सांप को देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना सर्प रेस्क्यू करने वाले केपी सिंह को दी। सूचना मिलते ही केपी सिंह मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ लिया।सांप के पकड़े जाने के बाद पुलिसकर्मियों और आसपास मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। बाद में सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। बताया गया कि कोतवाली परिसर में झाड़ियों और घास के कारण सांप के निकलने की आशंका बनी रहती है। घटना के दौरान काफी देर तक लोगों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.