हाथरस, अगस्त 14 -- Hathras News: हसायन। कोतवाली परिसर में मिट्टी और ईंटों के मलबे में महापुरुष की प्रतिमा संदिग्ध परिस्थितयों में पड़ी हुई दिखाई दी। प्रतिमा को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर बाबा साहब की बताया जा रहा है। प्रतिमा की जमीन पर पड़ी दिखाई देने का मामला सामने आया है। प्रतिमा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया एक्स पूर्व ट्विटर पर प्रसारित होने के कुछ देर के बाद सभी के मोबाइल दूरभाष पर सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी दिखाई दी। इसे लेकर पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कोतवाली परिसर में पुरानी बिल्डिंग की नीलामी के बाद उसके ध्वस्तीकरण का कार्य कराया जा रहा था। यह भी पढ़ें- Rampur News: इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट करने में आरोपी गिरफ्तार इसी दौरान जमा हुए मिट्टी और ईंटों क...