हाथरस, अगस्त 31 -- Hathras News: कैनरा बैंक शाखा छीतुपुर में अम्बेडकर की छवि चित्र हटाने से आक्रोश हसायन। विकासखंड क्षेत्र के गांव नगला रति मार्ग स्थित गाँव छीतुपुर में स्थित कैनरा बैंक की शाखा में लगी संविधान निर्माता बाबा साहब डाॅ.भीमराव अम्बेडकर की छवि चित्र हटाए जाने को लेकर क्षेत्र के ग्रामीण अनुयाई लोगों ने विरोध जताया। माता रमाबाई अम्बेडकर शिक्षा समिति के अध्यक्ष प्रशांत कुमार शैले ने आरोप लगाते हुए कहा कि कैनरा बैंक की शाखा छीतुपुर में शाखा प्रबंधन द्वारा बैंक परिसर में लगी संविधान निर्माता बाबा साहब डां भीमराव अम्बेडकर का छाया छविचित्र को हटा दिया गया। शाखा परिसर से बाबा साहब का छायाछविचित्र हटाए जाने की जानकारी होने पर मैंने शाखा प्रबंधन से बात की तो बताया कि सीसीटीवी कैमरे लगाने के दौरान बाबा साहेब की छाया छविचित्र गिर कर क्षति...