हाथरस, अगस्त 3 -- Hathras News: जनपद में कुश्ती का खेल काफी प्रचलित है। कई नामी पहलवान जनपद ने दिए जिन्होंने देश के विभिन्न स्थानों पर अपने खेल के जरिए परचम लहराया। कौशाम्बी में प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसका जनपद स्तरीय ट्रॉयल 11 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। जिला स्टेडियम के उप क्रीडा अधिकारी काशी नरेश यादव ने बताया कि 21 से 23 अगस्त,2026 तक जनपद कौशाम्बी में प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसका जिला स्तरीय ट्रायल दस अगस्त को सुबह दस बजे से जिला स्टेडियम में होगा। जबकि मंडल स्तरीय ट्रॉयल 11 अगस्त को दोपहर 02ः00 बजे से अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ में आयोजित की जायेगी।आज यह भी पढ़ें- Shamli News: स्टेट यूथ एथलेटिक्स चौंपियनशिप के ...