Hathras News: कुत्तों के हमले में राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल, वन विभाग को सौंपा गया
हाथरस, जुलाई 11 -- Hathras News: सहपऊ। क्षेत्र के गांव नगला मौजी तिराहे के पास स्थित मंदिर एवं बाग में शुक्रवार को आवारा कुत्तों के हमले में राष्ट्रीय पक्षी मोर गंभीर रूप से घायल हो गया। कुत्तों ने मोर को घेरकर पकड़ लिया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। मौके पर मौजूद समाजसेवी एवं पशु पक्षी रक्षक केपी सिंह तथा नगला मौजी निवासी अमित कुमार ने साहस दिखाते हुए कुत्तों के चंगुल से मोर को सुरक्षित छुड़ाया। इसके बाद दोनों ने घायल मोर का प्राथमिक उपचार किया और तत्काल वन विभाग को सूचना दी।सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल मोर को अपने कब्जे में लेकर उपचार एवं सुरक्षित देखभाल के लिए साथ ले गई। ग्रामीणों ने दोनों युवकों की तत्परता और जीवों के प्रति संवेदनशीलता की सराहना करते हुए कहा कि समय पर बचाव नहीं होता तो मोर की जान भी जा सकती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.