हाथरस, अक्टूबर 8 -- Hathras News: हाथरस। शारदीय नवरात्र में बाजार में मिलावटी कुट्टू के आने की विक्री रोकने और लोगों को शुद्ध कुट्टू का आटा उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। जिलाधिकारी के निर्देशन में बुधवार को खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन की टीम ने शहर के मथुरा रोड कछपुरा स्थित एक इंडस्ट्रीज पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान टीम द्वारा वहां से कुट्टू के आटे के नमूने लेकर जांच के लिए और 148 किलोग्राम 1.79 लाख रुपए कीमत का कुट्टू सीज किए जाने की कार्रवाई की। एकादशी, नवरात्र, शिवरात्रि और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पर्व पर लोग व्रत रखते हैं। नवरात्र के दिनों में कई लोग पूरे नवरात्र के नौ दिन व्रत रखते हैं। यह भी पढ़ें- मिलावटखोरों पर रासुका जैसी सख्त कार्रवाई करने के निर्देश व्रत में लोग कुट्टू के आटे से बने व्यंजन ही खाते हैं। यहीं...