हाथरस, अगस्त 29 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। आगरा-अलीगढ़ बाईपास पर शुक्रवार को कार ने बाइक सवार लोगों को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक सवार एक ही परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। इन सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जिला अलीगढ़ के थाना अकराबाद क्षेत्र के केलमपुर निवासी प्रेमवीर अपनी पत्नी त्रिवेणी बेटी एसवती व लवी के साथ रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए आगरा गए थे। शुक्रवार को वह राखी बांधकर अलीगढ़ लौट रहे थे। रास्ते में आगरा-अलीगढ़ बाईपास पर कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। कार की टक्कर से वह सभी बाइक से गिर गए और घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: लावारिस घूमते मिला युवक मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने उनका उपचार...