हाथरस, जुलाई 17 -- Hathras News: हाथरस। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वेद प्रकाश द्वारा गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ पर ब्लॉक हसायन और सिकंदराराऊ पर कार्यरत एएनएम द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। सीएमओ द्वारा कम प्रगति वाली एएनएम को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। सीएमओ डॉ. वेद प्रकाश गुरुवार को अचानक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ पहुंचे। वहां उन्होंने ब्लॉक हसायन एवं सिकंदराराऊ पर कार्यरत एएनएम द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। सीएमओ द्वारा अति कुपोषित बच्चों की पहचान, उनके प्रबंधन, नियमित टीकाकरण कार्यक्रम, एचपीवी, वैक्सीनेशन, प्रतिरोधी परिवारों में बच्चों का टीकाकरण, परिवार नियोजन, संचारी रोग नियंत्रण अभियान, संभव अभियन 6.0 प...